अभिनेत्री कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'मणिकर्णिका' पर गर्व है
अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पर गर्व है और वह इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. कंगना ने कहा, "मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है.
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पर गर्व है और वह इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. कंगना ने कहा, "मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. मैं ऐसा किरदार निभाया है, जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है. हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल, जिगर, आत्मा, खून, पसीना सब लगा दिया है."
'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का टीजर 2 अक्टूबर को रिलीज होगा. उन्होंने कहा, 'मणिकर्णिका' प्रत्येक भारतीयों को गौरवान्वित करती है. मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर सभी को टीजर दिखाने के लिए उत्साहित हूं." यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी.
#Manikarnika: The Queen Of Jhansi teaser to be released on Gandhi Jayanti [2 Oct]... 25 Jan 2019 release... #RepublicDayWeekend pic.twitter.com/q07Sfcvk1C
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 29, 2018
कंगना रनौत का मानना है इस फिल्म में उनका किरदार से महिलओं के सशक्तिकरण से जुड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

