हुमा कुरैशी ने लॉस एंजेलिस में 'न्यू वेव एक्टर्स लिस्ट' में बनाई अपनी जगह
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लॉस एंजेलिस में 'न्यू वेव एक्टर्स लिस्ट' में अपनी जगह बनाई है. हुमा इन दिनों एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजना की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसका शीर्षक 'द आर्मी ऑफ द डेड' है. इस सूची को फिल्म इंडिपेंडेंट द्वारा जारी किया गया. यह एक संगठन है जो विभिन्न परफॉर्मेस की पहचान करता है और उन्हें लोगों की नजरों में लाता है जो हॉलीवुड में पहचान व सम्मान के योग्य हैं.
अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने लॉस एंजेलिस में 'न्यू वेव एक्टर्स लिस्ट' (New Wave Actors List) में अपनी जगह बनाई है. हुमा इन दिनों एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजना की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसका शीर्षक 'द आर्मी ऑफ द डेड' है. इस सूची को फिल्म इंडिपेंडेंट द्वारा जारी किया गया. यह एक संगठन है जो विभिन्न परफॉर्मेस की पहचान करता है और उन्हें लोगों की नजरों में लाता है जो हॉलीवुड में पहचान व सम्मान के योग्य हैं.
लिस्ट में हुमा का नाम उनकी हालिया नेटफ्लिक्स (Netflix) सीरीज 'लैला' (Leila) में उनके जबदस्त अभिनय के चलते शामिल किया गया.
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया की हार के बाद हुमा कुरैशी ने जर्सी को लेकर पूछा सवाल तो भड़क उठे लोग, कहा- नजर बदलो मैडम
इस सम्मान प्राप्ति पर हुमा ने कहा, "फिल्म इंडिपेंडेंट द्वारा इस सम्मान के लिए मैं आभारी हूं. यह एक ऐसी संस्था है जिसकी सराहना मैंने हमेशा दुनियाभर में मनोरंजन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यो के प्रति उनके प्रोत्साहन के लिए की है. एसांटे ब्लैक जैसे पावरहाउस परफॉमर्स के साथ अपने नाम को देखना वाकई में दिल को छू लेने वाली है."
समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट में किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

