बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से हुई बातचीत? हफ पैरानॉर्मल के स्टीव हफ ने दिवंगत एक्टर से संपर्क करने का किया दावा, कहा- जल्द फॉलो अप करूंगा

हफ पैरानॉर्मल को चलाने वाले स्टीव हफ मृत लोगों की आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते आए हैं. ये काम वो बीते 10 साल से करते आए हैं और इसके लिए उनके पास कई साधन भी मौजूद हैं. अब हफ ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से बातचीत की है.

सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से हुई बातचीत? हफ पैरानॉर्मल के स्टीव हफ ने दिवंगत एक्टर से संपर्क करने का किया दावा, कहा- जल्द फॉलो अप करूंगा
सुशांत सिंह राजपूत और स्टीव हफ (Photo Credits: Instagram/Twitter)

हफ पैरानॉर्मल (Huff Paranormal) को चलाने वाले स्टीव हफ (Steve Huff) मृत लोगों की आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते आए हैं. ये काम वो बीते 10 साल से करते आए हैं और इसके लिए उनके पास कई साधन भी मौजूद हैं. अब हफ ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से बातचीत की है. हफ ने अपना एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो सुशांत को नहीं जानते हैं लेकिन लोगों के काफी मैसेजेस आ रहे थे कि वें सुशांत से संपर्क करें.

इसके बाद उन्होंने अपने पास मौजूद एक खास यंत्र की मदद से सुशांत से बात भी की. यहां वो सुशांत की आत्मा से सीधे संपर्क करते नजर आ रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि उनके फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं. अंत में एक महिला की आवाज आती है जहां वो ये कहती हैं "ये अब अंत हो रहा है."

देखें ये वीडियो: 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच की जरूरत नहीं, मुंबई पुलिस इस प्रकरण की जांच में सक्षम

गौरतलब है कि स्टीव ने अपने इस वीडियो में फैंस को ये आश्वासन भी दिया है कि वो जल्द इस बारे में एक फॉलो अप भी लेंगे. इससे पहले स्टीव ने माइकल जैकसन और पैट्रिक स्वेज की आत्मा से भी संपर्क करने का दावा किया था. इस बात में कितनी सच्चाई है इस बातों की पुष्टि हम नहीं करते हैं. लेकिन इस वीडियो ने फैंस के मन में कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).