Hrithik Roshan की नानी Padma Rani Omprakash का निधन, 91 साल की उम्र में की अंतिम सांस
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन हो गया है. वें 91 साल की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी.
Hrithik Roshan’s Grandmother Padma Rani Omprakash Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन हो गया है. वें 91 साल की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी. बताया जाता है कि वो काफी दिनों से बेड पर थी और बेहद कमजोर हो गई थी. वो पिछले 2 साल से ऋतिक के परिवार की साथ रह रही थी और रोशन फैमिली ने भी उनकी देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
ऋतिक की मॉम पिंकी रोशन ने अपनी मां के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी फोटो पोस्ट की और लिखा, “आज मेरी मां पद्मा रानी ओमप्रकाश का स्वर्गवास हो गया और वो पिता से मिलने जा पहुंची. प्रेम और शांति.” इसके अलावा उन्होंने अपने घर रखी अपने पिता और अपनी मां की फोटो को साझा करते हुए लिखा, “अब दोनों शांतिपूर्वक एक साथ हैं. मेरी मां और पापा आपको ढेर सारा प्यार.”
बता दें कि पद्मा रानी ओमप्रकाश मशहूर फिल्ममेकर जे ओमप्रकाश की पत्नी थी. जे ओमप्रकाश ऋतिक के नाना था जिनका 7 अगस्त 2019 को निधन हो गया था. उन्होंने राजेश खन्ना की फिल्म ‘आपकी कसम’ (1974) से डेब्यू किया था.