ऋतिक रोशन की इस लेटेस्ट सेल्फी को देख फैंस हुए दीवाने, बेहद ही हैंडसम लग रहें हैं एक्टर
ऋतिक रोशन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा किया. तस्वीर में ऋतिक रोशन बियर्ड लुक बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं. इस हॉट फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"मॉर्निग."
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के चाहनेवाले बेशुमार हैं. उनकी एक्टिंग और डांसिंग से ऋतिक ने पूरी दुनिया में अपने फैंस को दीवाना बना दिया हैं. ऋतिक सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के चलते काफी एक्टिव हो गए हैं. वे आए दिन अपनी पोस्ट से अपने फैंस को पागल बना रहे हैं. वहीं हाल ही मे ऋतिक रोशन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा किया. तस्वीर में ऋतिक रोशन बियर्ड लुक बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं.
ऋतिक की इस फोटो में अपनी आंखो से सबको घायल करते नजर आ रहे हैं. इस हॉट फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"मॉर्निग." एक्टर ने पोस्ट करते ही अभिनेता के फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिए. वहीं इस फोटो को 22 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. यह भी पढ़े: प्रभास संग मिलकर ऋतिक रोशन करेंगे सबसे बड़ा धमाका, एक्शन से भरी फिल्म में साथ आयेंगे नजर
एक यूजर ने कमेंट किया, "वाओ, सो हॉट." एक अन्य ने लिखा, "यह तस्वीर मुझे 'कभी खुशी कभी गम' से करीना की डायलॉग 'गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स' की याद दिलाती है." वहीं फिल्म इंडस्ट्री में दोस्तों ने भी कमेंट सेक्शन में हिस्सा लिया. अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लिखा, "वाह." अभिनेता कुणाल कपूर ने लिखा, "क्या प्यारी तस्वीर है." अभिनेता फिलहाल मुंबई में अपने घर पर अपने बेटों और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ समय बिता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

