बॉलीवुड

ऋतिक रोशन ने रिलीज किया फिल्म 'सुपर 30' का नया पोस्टर, दिया ये महत्वपूर्ण संदेश

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर 4 जून को रिलीज होने जा रहा है. हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया था. पोस्टर में विकास बहल को निर्देशक का क्रेडिट दिया गया है.

ऋतिक रोशन ने रिलीज किया फिल्म 'सुपर 30' का नया पोस्टर, दिया ये महत्वपूर्ण संदेश
फिल्म 'सुपर 30' का नया पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) का ट्रेलर 4 जून को रिलीज होने जा रहा है. हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया था. पोस्टर में विकास बहल (Vikas Bahl) को निर्देशक का क्रेडिट दिया गया है. बता दें कि यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते विकास बहल को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. हाल ही में जब उन्हें क्लीन चिट मिली, तब दोबारा उनको क्रेडिट देना का निर्णय लिया गया. अब ऋतिक ने अपनी फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया है और साथ ही एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है.

ऋतिक ने पोस्टर को शेयर करते वक्त लिखा कि, "मिसाल बनो. हकदार बानो. सुपर 30 का ट्रेलर 4 जून को रिलीज किया  जाएगा." पोस्टर में ऋतिक कुछ बच्चों के साथ बारिश में भीगते हुए नजर आ रहे हैं." एक नजर डालिए पोस्टर पर:-

यह भी पढ़ें:- Super 30: ऋतिक रोशन ने रिलीज किया फिल्म का नया पोस्टर, विकास बहल को दिया गया निर्देशक का क्रेडिट

आपको बता दें कि फिल्म 'सुपर 30' पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी मगर बाद में जब कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट टाली गई तो क्लैश अवॉयड करने के लिए 'सुपर 30' को प्रीपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. खबरों के अनुसार फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में ऋतिक रोशन के साथ गणितज्ञ आनंद कुमार भी शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).