Hrithik Roshan Funny Video: ऋतिक रोशन ने प्ले किए अलग-अलग किरदार, क्या आप गेस कर सकते हैं फिल्म का नाम?
ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर कुछ अफवाहें चल रही थी, जिसको लेकर मेकर्स ने हाल ही में एक लेटर जारी करके सफाई दी है.
Hrithik Roshan Funny Video: ऋतिक रोशन अपने फैन्स के साथ बाखूबी कनेक्ट करना जानते हैं और इसके लिए वो आए दिन अपनी लाइफ के 'बिहाइन्ड द सीन्स' की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर उनके साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वॉर एक्टर ने अपनी एक नई वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है, जिसमें उनकी वॉर्म और फनसाइड देखने को मिल रही है.
इस वीडियो में ऋतिक पोस्ट पैकअप सेट पर अपनी अपनी टीम के चैराडेस का गेम खेलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने फैंस के बीच भी काफी उत्साह पैदा कर दिया है, क्योंकि इसके जरिए सुपरस्टार ने अपने फैंस को भी इस खेल में शामिल होने और फिल्म का नाम गेस करने के लिए कहा है.
वैसे सुपरस्टार ऋतिक को अक्सर अपने क्रू और टीम के साथ एंजॉय करते हुए देखा जाता है. ऋतिक अपने फैंस के साथ भी बेहद काइंड और गर्मजोशी से भरे रहे हैं और अक्सर उनके संदेशों का जवाब देते हैं और बैंटर में भी हिस्सा लेते हैं.
ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर कुछ अफवाहें चल रही थी, जिसको लेकर मेकर्स ने हाल ही में एक लेटर जारी करके सफाई दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

