ऋतिक रोशन के फैन्स के लिए आई यह बुरी खबर
हाल ही में ऋतिक रोशन को निर्देशक विकास बहल के ऑफिस के बाहर देखा गया था. तस्वीरों में ऋतिक बिल्कुल फिट नजर आ रहे थे. लेकिन अब ऋतिक के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है.
हाल ही में ऋतिक रोशन को निर्देशक विकास बहल के ऑफिस के बाहर देखा गया था. तस्वीरों में ऋतिक बिल्कुल फिट नजर आ रहे थे. लेकिन अब ऋतिक के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. आज उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में दिख रहा है कि ऋतिक के पैर में चोट लगी हुई हैं. साथ ही उन्होंने पैर में पट्टी भी बांध रखी है. वैसे यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक घायल हुए हैं. इससे पहले जब वह फिल्म क्रिश की शूटिंग कर रहे थे, तब भी उन्हें चोट लगी थी. उस वक्त उनकी पीठ में चोट आई थी. हम उम्मीद करते हैं कि ऋतिक जल्द ही ठीक होकर फैन्स को खुश करेंगे.
बता दें कि ऋतिक रोशन को टाइगर श्रॉफ के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में देखा जाएगा. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जबरदस्त स्टंट्स भी देखने को मिलेगे.


इसके अलावा ऋतिक जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' में भी नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था.
वक़्त बदलने वाला है, Welcome to Super 30 #Super30Poster@RelianceEnt @FuhSePhantom @NGEMovies #VikasBahl #SajidNadiadwala #HRXFilms @WardaNadiadwala @MadhuMantena @teacheranand @mrunal0801 @super30film @TheAmitSadh pic.twitter.com/pNxruM68sm
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 5, 2018
अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा... अब राजा वही बनेगा जो हकदार होगा! #Super30Poster @RelianceEnt @FuhSePhantom @NGEMovies #VikasBahl #SajidNadiadwala #HRXFilms @WardaNadiadwala @MadhuMantena @teacheranand @mrunal0801 @super30film @TheAmitSadh pic.twitter.com/rI2CmFiQNh
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 5, 2018
फिल्म ‘सुपर 30’ का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं और यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

