Hrithik Roshan's 47th Birthday: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर छलका एक्स-वाइफ सुजैन खान का प्यार, ये यादगार Video शेयर कर दी बधाई
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन का आज 47वां जन्मदिन है. ऋतिक के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं.
Hrithik Roshan's 47th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन का आज 47वां जन्मदिन है. ऋतिक के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं. अपनी शानदार एक्शन, डांसिंग और लुभावनी पर्सनालिटी के चलते ऋतिक ने लाखों लोगों का दिल जीता. 47 की उम्र में भी वो अपनी फिटनेस और अपने हैंडसम लुक से युवाओं को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आते हैं.
आज ऋतिक के जन्मदिन पर उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान ने भी सोशल मीडिया पर बेहद स्पेशल अंदाज में उन्हें विश किया है. सुजैन ने ऋतिक के साथ अपने बेटे रिहान रोशन (Hrehaan Roshan) और ह्रिधान रोशन (Hridhaan Roshan) का वीडियो पोस्ट किया है. सुजैन ने ऋतिक और अपने बच्चों की वेकेशन की यादगार फोटोज को एकजुट करके ये प्यारा वीडियो उन्हें जन्मदिन पर डैडीकेट किया है.
View this post on Instagram
सुजैन ने ये वीडियो पोस्ट करके लिखा, "हैप्पी बर्थडे रिय...जन्मदिन की बधाई, जिंदगी के कई खूबसूरत पल तुम्हें अभी देखने हैं. साल 2021 तुम्हारे लिए आशीर्वाद और अर्थ से भरा रहे." आपको बता दें कि साल 2014 में ऋतिक और सुजैन ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था.
अलग होने के इतने बरसों बाद भी ये दोनों हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद नजर आते हैं. सुजैन भी रोशन परिवार हर कार्यक्रम का हिस्सा बनी रहती हैं और ये दोनों आज भी मिलकर पाने बच्चों की देखभाल करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

