Housefull 5 Song Laal Pari: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म का पहला गाना 'लाल परी' रिलीज, Yo Yo Honey Singh के बीट्स पर थिरके सितारे (Watch Video)
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'हाउसफुल 5' का पहला गाना 'लाल परी' आखिरकार रिलीज़ हो गया है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस धमाकेदार गाने में Yo Yo Honey Singh और सिमर कौर की आवाज़ ने एक बार फिर से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है.
Housefull 5 Song Laal Pari: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'हाउसफुल 5' का पहला गाना 'लाल परी' आखिरकार रिलीज़ हो गया है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस धमाकेदार गाने में Yo Yo Honey Singh और सिमर कौर की आवाज़ ने एक बार फिर से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. गाने में हनी सिंह का म्यूजिक और रैप पार्टी एंथम का फील देता है, जो आने वाले दिनों में चार्टबस्टर बन सकता है. गाने में अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, और नर्गिस फाखरी जैसे बड़े सितारे भी अपने शानदार डांस मूव्स से स्क्रीन पर जान डालते नजर आ रहे हैं.
'लाल परी' को लिखा है हनी सिंह और अल्फाज़ ने, जबकि म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही कंपोज़ किया है. ये गाना ग्लैमर, मस्ती और जबरदस्त कोरियोग्राफी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
देखें 'लाल परी' वीडियो:
'हाउसफुल 5' का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी और इसे प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने. फिल्म में इतने बड़े कलाकारों की फौज है, जिनमें शामिल हैं संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकीतीन धीर, सौंदर्या शर्मा, और आकाशदीप साबिर. फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और 'लाल परी' ने रिलीज से पहले ही फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है.