Housefull 5 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है हंसी की रफ्तार

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज़ के नौवें दिन तक कुल 150.39 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसमें दूसरे हफ्ते के पहले दो दिनों का आंकड़ा भी शामिल है.

Housefull 5, Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Housefull 5 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज़ के नौवें दिन तक कुल 150.39 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसमें दूसरे हफ्ते के पहले दो दिनों का आंकड़ा भी शामिल है. बॉक्स ऑफिस ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6.60 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार को इसने 10.21 करोड़ की मजबूत ग्रोथ दिखाई. इस प्रकार फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 150.39 करोड़ पहुंच चुका है.

‘हाउसफुल 5’ न सिर्फ इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है, बल्कि इसने अपने फ्रैंचाइज़ी की विरासत को भी बखूबी आगे बढ़ाया है. अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रही है. साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को दर्शकों और फैमिली ऑडियंस से खासा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘हाउसफुल 5’ का कारोबार:

फिल्म की कमाई में अब भी मजबूती बनी हुई है, और वीकेंड में इसके और अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. अगर यही रफ्तार रही, तो हाउसफुल 5 200 करोड़ क्लब की ओर भी आसानी से बढ़ सकती है. कॉमेडी, स्टारपावर और ब्रांड वैल्यू – इन तीनों का बेहतरीन मेल साबित हो रही है हाउसफुल 5.

Share Now

\