बॉलीवुड

Monalisa Photos: मोनालिसा ने बाथटब फोटो पोस्ट करके मचाई सनसनी, पुराने दिनों को किया याद

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. मोनालिसा ने हाल ही में अपनी एक थ्रोबेक फोटो शेयर की है जिसमें उनका हॉट अंदाज एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

Monalisa Photos: मोनालिसा ने बाथटब फोटो पोस्ट करके मचाई सनसनी, पुराने दिनों को किया याद
मोनालिसा (Photo Credits: Instagram)

Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. मोनालिसा ने हाल ही में अपनी एक थ्रोबेक फोटो (Throwback) शेयर की है जिसमें उनका हॉट अंदाज एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर उनकी फोटो खूब वायरल (Viral) भी होने लगी है और उनका अंदाज देखकर हर कोई धरा का धरा रह गया है. ये भी पढ़ें: Monalisa Photos: भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने साड़ी पहनकर शेयर की खूबसूरत फोटो, फैंस भी हुए दीवाने

मोनालिसा ने अपनी बाथटब फोटो (Bathtub Photo) पोस्ट की है जिसमें वो नहाती हुई नजर आ रही हैं. उनकी इस फोटो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो को पोस्ट करके मोनालिसा ने लिखा, "शूटिंग के दिन, इन्हें मिस कर रही हूं."

इस फोटो में मोनालिसा बाथटब में नहाती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, ये फोटो उनके टीवी शो 'नजर' (Nazar) के एक सीन से है जिसमें वो डायन की भूमिका में दिखाई दे रही हैं. भोजपुरी फिल्मों में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने के बाद मोनालिसा टीवी शोज में भी कमाल कर रही हैं.

बता दें कि मोनालिसा ने अपना बाथटब वीडियो (Bathtub Video) भी पोस्ट किया था जिसे काफी सारे हिट्स भी मिले थे. अपने उसी समय को याद करते हुए मोनालिसा ने आज अपनी ये थ्रोबेक फोटो लोगों के साथ दोबारा शेयर की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).