Honey Singh की पत्नी शालिनी तलवार ने मांगा 10 करोड़ रुपए का मुआवजा, घरेलू हिंसा का लगा चुकी हैं आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी ने हनी सिंह से मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे हैं. जबकि हर महीने 5 लाख रुपए फ्लैट के किराए के तौर पर भी मांग की है.
मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) के बीच कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. हाल ही में शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) का आरोप लगाया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. इसके साथ ही शालिनी ने हनी सिंह पर दूसरी महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है. अब ऐसे में खबर सामने आ रही है कि शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है.
ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी ने हनी सिंह से मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे हैं. जबकि हर महीने 5 लाख रुपए फ्लैट के किराए के तौर पर भी मांग की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने एक नोटिस जारी करके कहा है कि पति पत्नी के बीच जो भी प्रॉपर्टी है उसमें हनी सिंह अब किसी भी पक्ष को ना जोड़ें और वह अपनी पत्नी के सारे गहने उनके समक्ष पेश करें.
शालिनी तलवार का आरोप है कि पिछले 10 साल से उसे घर में बुरी तरह से रखा गया और उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया गया. इतना ही नहीं इस दौरान उसका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर शोषण हुआ है.
शालिनी ने कहा कि हनी सिंह अपनी शादी को अहमियत नहीं देते थे. सोशल मीडिया पर एक बार शादी की तस्वीरें शेयर करने पर वह काफी गुस्सा हो गए थे और उसके मारपीट की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

