बॉलीवुड

Holi Celebration Of Bollywood Actress: रंगों में डूबीं बॉलीवुड हसीनाएं, होली का जश्न मनाते हुए शेयर कीं रंगीन तस्वीरें और वीडियो (View Pics and Watch Video)

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने सोमवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया. सोशल मीडिया पर उन्होंने रंगों में सराबोर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहे हैं.

Holi Celebration Of Bollywood Actress: रंगों में डूबीं बॉलीवुड हसीनाएं, होली का जश्न मनाते हुए शेयर कीं रंगीन तस्वीरें और वीडियो (View Pics and Watch Video)
Akanksha Puri and Poonam Pandey (Photo Credits: Instagram)

Holi Celebration Of Bollywood Actress: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने सोमवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया. सोशल मीडिया पर उन्होंने रंगों में सराबोर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहे हैं.  सारा अली खान से लेकर पूनम पांडे जैसी तमाम एक्ट्रेस ने धमाल मचा दिया है. अभिनेत्रियों के कातिल अंदाज देखते बनते हैं. Holi 2024: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की होली देख आपकी छूट जाएगी हंसी, 'बड़े मियां' ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो (Watch Video)

सारा अली खान

सारा अली खान ने मल्टीकलर साड़ी में वीडियो शेयर किया है और अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि उन्होंने अपने अंग पर रंग नहीं लगाया है पर उनका यह साधारण अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

पूनम पांडे

हर साल की तरह इस साल भी पूनम पांडे होली के रंग में डूबी नजर आई हैं. साथ ही उनपर सलवार सूट काफी जच रहा है. उन्होंने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

 

आकांक्षी पुरी

भारतीय अभिनेत्री व मॉडल आकांक्षी पुरी ने होली का त्योहार बड़े ही रोमांटिक अंदाज में मनाया है.उनका बदन रंग से सराबोर है, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है. उनके फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

 

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी हर साल की तरह इस साल भी होली का त्योहार मनाया है. एक्ट्रेस ने इस बार अपने पति व एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ होली का त्योहार मनाया है, रंग में डूबी यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

 

पलक तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी व बॉलीवुड अदाकारा पलक तिवारी ने होली के मौके पर एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके चेहरे पर होली का लाल रंग लगा हुआ है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप सभी को होली की शुभकामनाएं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).