बॉलीवुड

Hema Malini Gets COVID-19 Vaccine: हेमा मालिनी ने मुंबई में लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर की फोटोज

इस दौरान हेमा मालिनी ने कई तस्वीरें शेयर की. जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही मैचिंग मास्क भी पहना.

Hema Malini Gets COVID-19 Vaccine: हेमा मालिनी ने मुंबई में लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर की फोटोज
हेमा मालिनी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन (Image Credit: Twitter)

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) दूसरे चरण में है. 60 साल से अधिक उम्र के लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई. 72 वर्षीय एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने सभी को बताया कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है. हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने आम लोगों के साथ कूपर अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई.

इस दौरान हेमा मालिनी ने कई तस्वीरें शेयर की. जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही मैचिंग मास्क भी पहना. आपको बता दे कि अब तक सैफ अली खान, कमल हासन, सतीश कौशिक और राकेश रौशन भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं. जिसके बाद इस लिस्ट में अब हेमा मालिनी का नाम भी जुड़ गया है.

आपको बता दे कि अब तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसे कई सितारें कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. जिसके बाद इन सभी फैंस के साथ इसके अनुभव को भी शेयर किया था. लेकिन अब वैक्सीन आ जाने के चलते लोगों में इसे लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).