Taapsee Pannu अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ जुलाई में होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज, देखें इसका टीजर Video
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
मुंबई, 3 जून: अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ (Haseen Dillruba) दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है. यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है.
तापसी पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए यह घोषणा की. फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे. अदाकारा ने ट्वीट किया, ‘‘ कहानी आशिकाना. राज़ कातिलाना. हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है. सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.’’
Kahani Aashiqana. Raaz Katilana.#HaseenDillruba coming soon. Only on Netflix. #TheUltimateKaunspiracy pic.twitter.com/fMGgM8J1K1
— taapsee pannu (@taapsee) June 3, 2021
कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्माता आनंद एल राय के बैनर ‘कलर येलो प्रोडक्शंस’ के तहत इसका निर्माण किया जाएगा. नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

