Harman Baweja’s wedding: हरमन बावेजा ने साशा रामचंदानी संग रचाई शादी, Inside Photos आई सामने
हरमन और साशा दोनों ने सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई है. हरमन के आनंद करज की तस्वीरें और वीडियो अब सामने आए हैं. जिसमें हरमन और साशा की जोड़ी देखते ही बन रही है.
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) संग आज शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई है. हरमन के आनंद करज की तस्वीरें और वीडियो अब सामने आए हैं. जिसमें हरमन और साशा की जोड़ी देखते ही बन रही है. इस खास मौके के लिए हरमन ने गुलाबी शेरवानी संग सफेद साफा पहना वहीं साशा ने भी मैरून और सिल्वर कलर की लहंगा चोली पहनी.
दोनों के इस फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स नजर आ रहे हैं. तो वहीं फंक्शन में इनकी जोड़ी का दम देखते ही बन रहा है. आप भी देखिए इस फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इससे पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर कई हरमन के संगीत से लेकर शादी तक की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. जहां हरमन, राज एक साथ डांस करते भी दिखाई दिए.
View this post on Instagram
हरमन बावेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. जिसके बाद हरमन ने विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. लेकिन साल 2014 के बाद से हरमन किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

