नताशा स्टेनकोविक के साथ हार्दिक पांड्या के रिलेशनशिप पर आया एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम का रिएक्शन, कह दी ऐसी बात

भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक गर्भवती हैं और वें जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.

हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक और एली अवराम (Photo Credits: Instagram)

भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) गर्भवती हैं और वें जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इसी के साथ हार्दिक ने नताशा संग अपनी कुछ और फोटोज पोस्ट की थी जिसे देखकर ये भी कयास लगाया जा रहा था कि इन्होंने शादी कर ली है. अब इनके रिश्ते की खबर एक बार फिर चर्चा में आने के हार्दिक की एक्स बाद गर्लफ्रेंड एली अवराम (Elli Avram) ने अपना रिएक्शन दिया है.

एली को लेकर कहा जा रहा था कि हार्दिक को टॉन्ट करते हुए उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एल पोस्ट किया था. ऐसे में हार्दिक और नताशा को लेकर बॉलीवुड लाइफ से हुई बातचीत में एली ने बताया, "ओह माय गॉड, तुम मजाक कर रहे हो. ये देखकर हंसी आती है कि आप लोग किस तरह से चीजों को उठाकर ज्यादा सोचने लगते हो. अगर मुझे हार्दिक से कुछ कहना होता तो मैं उसे सीधे मैसेज भेजती.

इसके लिए मुझे इंस्टाग्राम पर घूमने की जरुरत नहीं है. तो इसमें उनसे कुछ लेना देना नहीं है. मैं वाकई उनके और नताशा के लिए बेहद खुश हूं." ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, कपल की इस लेटेस्ट फोटोज को आप नहीं कर सकते मिस (See Pics)

सोशल मीडिया पर जैसे ही हार्दिक और नताशा ने अपनी इस खुशखबरी को शेयर किया उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. कई सारे सेलिब्रिटीज ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड