Sapna Choudhary के नए हरयाणवी सॉन्ग 'Payal Chandi Ki' ने मचाया धमाका, देसी अंदाज में ठुमके लगाती दिखीं एक्ट्रेस
हरयाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने नए गानों से अपने फैंस के बीच धमाका करती हुई नजर आ रही हैं. आज उन्होंने अपना नया हरयाणवी गाना 'आयल चांदी की' रिलीज किया है जिसमें वो दिलचस्प और मन मोह लेने वाले अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.
Sapna Choudhary New Song Payal Chandi Ki: हरयाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने नए गानों से अपने फैंस के बीच धमाका करती हुई नजर आ रही हैं. आज उन्होंने अपना नया हरयाणवी गाना 'आयल चांदी की' रिलीज किया है जिसमें वो दिलचस्प और मन मोह लेने वाले अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इंटरनेट पर उनके गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.
सपना अपने इस गाने में अमन जाजी के साथ नजर आ रही हैं. गाने की शुरुआत में जहां वो सूट पहनकर अपने पॉपुलर लुक में नजर आईं वहीं वो ट्रेडिशनल हरयाणवी ड्रेस में भी गजब ढाती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और ये तेजी से वायरल हो चला है.
View this post on Instagram
सपना ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "बैक टू बैक, पायल चांदी की." सपना ने बैक तो बैक इसलिए लिखा क्योंकि बीते दिनों महिला दिवस के मौके पर उन्होंने महिलाओं को समर्पित अपना एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया था. इससे पहले उनका गाना 'नक्तो' (Nakto) रिलीज हुआ था.
सपना अपने गानों में अपने आकर्षक अंदाज से फैंस को रिझाने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. मां बनने के बाद भी सपना ने अपने काम को उसी जोश और जज्बे के साथ जारी रखा है और इसी के चलते वो दर्शकों के बीच आज भी छाई हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

