Happy Phirr Bhag Jayegi Trailer : इस बार चीन में धूम मचाएगी हैप्पी, फिर से हंसाएगा जिम्मी शेरगिल का मजाकिया अंदाज
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर देख लग रहा है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा मजेदार होगी.
2016 में आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' ने दर्शकों को खूब हंसाया था. डायना पेंटी को हैप्पी के रूप में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इस फिल्म का सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' भी आपको एंटरटेन करने आ रहा है. 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर देख लग रहा है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा मजेदार होगी. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जिम्मी शेरगिल को 'हैप्पी' (डायना पेंटी) की तलाश है पर गलती से डायना की बजाय सोनाक्षी सिन्हा को किडनैप कर लिया जाता है. इसके बाद ट्रेलर में सिर्फ कन्फ्यूजन देखने को मिलता है. इसके अलावा जिम्मी शेरगिल की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग भी फिर से देखने को मिली.
सोनाक्षी सिन्हा ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि, "पर मैं वो हैप्पी नहीं हूं जिसे तुम ढूंढ रहे हो". यह इसी फिल्म का एक डायलॉग है.
Par main woh Happy nahi hoon jisse tum dhoondh rahe ho! #HappyPhirrBhagJayegi official trailer out exclusively on #ErosNow - https://t.co/j2jrZSYal9@ErosNow @DianaPenty @jimmysheirgill @alifazal9 @jassi1gill @mudassar_as_is @aanandlrai @cypplofficial @krishikalulla #PiyushMishra
— Sonakshi HAPPY Sinha (@sonakshisinha) July 25, 2018
आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, डायना पेंटी और जिम्मी शेरगिल के अलावा अपारशक्ति खुराना, अली फजल और पीयूष मिश्रा भी हैं. मुदस्सर अजीज ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इरोस इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर येल्लो प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

