बॉलीवुड

Happy New Year 2020: विराट-अनुष्का, सैफ-करीना और वरुण-नताशा ने एक साथ मनाया नए साल का जश्न, शेयर की शानदार तस्वीर

वरुण धवन, नताशा दलाल, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने साथ मिलकर फैंस को नए साल की बधाई दी है.

Happy New Year 2020: विराट-अनुष्का, सैफ-करीना और वरुण-नताशा ने एक साथ मनाया नए साल का जश्न, शेयर की शानदार तस्वीर
विराट-अनुष्का, सैफ-करीना और वरुण-नताशा एक साथ (Image Credit: Instagram)

नए साल का जश्न हर तरफ जोर-शोर से मनाया जा रहा हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है. ऐसे में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही शानदार तस्वीर शेयर की है. जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के अलावा विराट-अनुष्का और सैफ-करीना भी नजर आ रहे हैं. इन सभी को एक साथ एक फ्रेम में देखना बेहद ही कमाल का है. इस खास तस्वीर के साथ विराट-अनुष्का, सैफ-करीना और वरुण-नताशा ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है.

दरअसल कुछ समय पहले ही सैफ अली खान और करीना कपूर स्विट्जरलैंड (Switzerland) में अपने परिवार के साथ पहुंचे हुए थे. जिसके बाद वरुण धवन और नताशा दलाल भी यूरोप के इस खूबसूरत में जा पहुंचे. तो वहीं विराट और अनुष्का ने भी नए साल के स्वागत के लिए स्विट्जरलैंड को ही चुना है. जिसके बाद इनकी मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई. लेकिन अब जिस तरह इन सभी ने मिलकर नए साल की बधाई दी है वो एक यादगार लम्हा बन गया है. यह भी पढ़े: स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में विराट-अनुष्का संग वरुण और नताशा, खूबसूरत तस्वीर आई सामने

 

View this post on Instagram

 

2020 crew 🦍

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वैसे इसके अलावा सोशल मीडिया पर करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर अली खान की भी तस्वीर सामने आई है. जिसमें इन तीनों का टशन देखते ही बन रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).