बॉलीवुड

Happy Holi 2021: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस को दी होली बधाई

महानायक ने होली के मौके पर तमाम फैंस को खास अंदाज में होली की बधाई दी है. उन्होंने पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक के साथ होली का जश्न मनाते हुए पुरानी फोटो शेयर की है.

Happy Holi 2021: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस को दी होली बधाई
अमिताभ बच्चन ने दी होली की बधाई (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का होली (Holi) से बड़ा गहरा संबंध है. जब भी होली का मौका आता है बिना बच्चन के गानों को पूरा नहीं हो सकता है. फिल्म सिलसिला का उनका होली गीत रंग बरसे तो कई दशकों से सबका फेवरेट बना हुआ है. यही कारण है कि होली आते ही बिग बी के गाने हर तरफ सुनाई देने लग जाते हैं. ऐसे में अब महानायक ने होली के मौके पर तमाम फैंस को खास अंदाज में होली की बधाई दी है. उन्होंने पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक के साथ होली का जश्न मनाते हुए पुरानी फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में महानायक का जोश देखते ही बनता है.

इस फोटो को शेयर करते हुए बिग ने लिखा कि रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे. होली है. अमिताभ बच्चन ने जैसे ही होली की फोटो शेयर की तमाम फैंस उनके इस फोटो पर उन्हें होली की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

दरअसल अमिताभ बच्चन के घर मनाई जाने वाली होली काफी फेमस हुआ करती थी. उस दौरान तमाम बड़े छोटे सितारें मिलकर होली को सेलिब्रेट करते थे. हालांकि पिछले कई सालों में बच्चन परिवार में होली का जश्न मनाया जाना बंद हो गया है. बावजूद इस बिग बी फैंस को होली पर शुभकामनाएं देना नहीं भूलते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आने वाले समय फिल्म चेहरे में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रिया चक्रवर्ती जैसे नाम दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).