Happy Holi 2020: क्या होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लिया भांग का मजा, वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली से ठीक पहले ही US के लिए रवाना हो गए. दोनों को कल रात एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Joans) के साथ इंडिया (India) आई. जहां उन्होंने ईशा अंबानी (Isha Ambani) की होली पार्टी (Holi Party) में शिरकत की. जिसकी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का जोश देखते ही बन रहा था. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रियंका और निक अपने क्लोज फ्रेंड और फैमिली के साथ दिखाई दे रहे हैं जहां वो भांग एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. एक तरफ प्रियंका जहां महिला दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं वहीं निक प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के साथ बातें करते दिख रहे हैं,
वैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली से ठीक पहले ही US के लिए रवाना हो गए. दोनों को कल रात एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान प्रियंका और निक दोनों हाथों में हाथ डाले एअरपोर्ट की तरफ जाते दिखाई दिए. सबसे पहले आप देखिए प्रियंका और निक के होली पार्टी के बाद भांग एन्जॉय करने का वीडियो.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म स्काई इज पिंक बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी. फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आए थे. जबकि आने वाले समय प्रियंका का जलवा राजकुमार राव के साथ वेब सीरिज द वाईट टाइगर में नजर आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

