Happy Birthday Sonu Nigam: गानों से ही नहीं बल्कि विवादों से भी है सोनू निगम का पुराना नाता, जानिए सिंगर के 5 बड़े विवाद
सोनू निगम अपनी जबरदस्त गायकी के साथ अपने बेबाक बोल के चलते विवादों में पड़ जाते हैं. यही वजह है कि सोनू निगम का विवादों के संग चोली दामन का साथ हैं.
बॉलीवुड के दमदार सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. कई दशकों तक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले सोनू निगम आज भले ही कम गाने गाते हुए दिखाई देते हो लेकिन ये सिंगर खबरों में बराबर रहता है. दरअसल सोनू निगम अपनी जबरदस्त गायकी के साथ अपने बेबाक बोल के चलते विवादों में पड़ जाते हैं. यही वजह है कि उनका विवादों के संग चोली दामन का साथ हैं. एक बार तो सोनू निगम से जुड़ा विवाद इतना बढ़ गया था कि सिंगर को अपना सिर भी मुड़वाना पड़ गया था.
सोनू निगम अपना 47वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. सोनू निगम के इस जन्मदिन पर आईए जानते है उनसे जुड़े 5 बड़े विवादों के बारे में. जिन्होंने चाहे ना चाहे हर जगह चर्चा में ला दिया था.
टी सीरीज के मलिक भूषण कुमार को चेतावनी
सोनू निगम का सबसे लेटेस्ट झगड़ा रहा टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार से. हालांकि दोनों के बीच मनमुटाव काफी पुराना है. लेकिन जब सोनू निगम म्यूजिक इंडस्ट्री में पक्षपात का मुद्दा उठाया तो कुछ सिंगर की मदद से उनकी बात को गलत बताने की कोशिश हुई थी. जिसके बाद नाराज सोनू निगम ने टी सीरीज के मलिक भूषण कुमार को फटकार लगाई और अपने मुंह ना लगने देने की सलाह दी थी.
METOO में फंसे अनु मलिक का सपोर्ट करने से हुए ट्रोल
सोनू निगम साल 2019 में म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक को मीटू अभियान के तहत आरोपी बयान जाने के लिए खिलाफ गए और उनका सपोर्ट किया. जिसके बाद सिंगर सोना मोहपत्रा ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था.
अजान विवाद
सोनू निगम ने सुबह के दौरान होने वाली अजान के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि इस तरह से होने वाली अजान से वो सो नहीं पाते. जिसके बाद वो एक विशेष धर्म से जुड़े हुए कई लोगों के निशाने पर आ गए थे. हालांकि सोनू निगम ने अपनी सफाई भी पेश की. इसी विवाद के दौरान उन्हें चैलेंज भी किया गया. जिसके बाद सोनू अपने बाल मुंडवाकर मीडिया के सामने आ गए थे.
फ्लाईट में गाना गाकर फंसे थे सोनू
सोनू निगम ने एक हवाई यात्रा के दौरान ने फ्लाइट में उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल कर गाना गाया था. जिसके बाद सोनू का ये वीडियो काफी वायरल हुआ लेकिन इसकी गाज क्रू मेंबर्स पर गिरी और उन्हें निलंबित कर दिया गया.
राधे मां का सपोर्ट करने से पड़े थे मुश्किल में
सोनू निगम ने एक दफा राधे मां के कम कपड़े पहने को जस्टिफाई करने के लिए काली मां का सहारा लिया था. जिसके बाद लोगों के निशाने पर आ गए थे और उनकी काफी आलोचना हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

