Happy Birthday Saif Ali Khan: सैफ अली खान मना रहे हैं अपना 50वां जन्मदिन, अमृता अरोड़ा ने ये स्पेशल फोटोज शेयर करके दी जन्मदिन दी बधाई
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. सैफ के लिए ये समय और भी स्पेशल है क्योंकि जहां आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं. ऐसे में सैफ के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का समय है.
Happy Birthday Saif Ali Khan: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. सैफ के लिए ये समय और भी स्पेशल है क्योंकि जहां आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं. ऐसे में सैफ के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का समय है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनक चाहनेवाले सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए सैफ को बर्थडे विश किया है. एक फोटो में जहां अमृता सैफ के साथ नजर आईं वहीं दूसरी फोटो में सैफ करीना के साथ केक काटते नजर आए.
इस फोटो को शेयर करते हुए अमृता ने लिखा, "18वें जन्मदिन की बधाई 32 वर्ष के अनुभव के साथ! सबसे कूलेस्ट और स्टाइलिश सैफ! हैप्पी बर्थडे." इसी के साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी सैफ के साथ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सैफ नेटफ्लिक्स सीरीज में भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. आज फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेज रहे हैं. ट्विटर पर सैफ ट्रेंड भी कर रहे हैं और उन्हें लेकर फैंस क्लब्स अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2020 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

