बॉलीवुड

Happy Birthday Hrithik Roshan: इन 5 मुश्किल हालातों में खड़े रहकर ऋतिक रोशन ने साबित किया कि वो रियल लाइफ में भी हीरो हैं

बचपन से लेकर अब तक के सफर में ऋतिक रोशन ने जिन मुश्किल हालातों पर लड़ाई लड़ी और विजय पाई हैं उसमें अच्छे अच्छे इंसान टूट जाते हैं.

Happy Birthday Hrithik Roshan: इन 5 मुश्किल हालातों में खड़े रहकर ऋतिक रोशन ने साबित किया कि वो रियल लाइफ में भी हीरो हैं
ऋतिक रोशन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 46वां जन्मदिन (Happy Birthday) मना रहे हैं. अपनी एक्टिंग और दमदार लुक की बदौलत ऋतिक आज फिल्म इंडस्ट्री के टॉप  सितारों की लिस्ट में आते हैं. उनकी फैन फॉलोविंग देश से लेकर विदेश तक में हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आसानी से करोड़ों कमाती हैं जिस कारण डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन में लगे रहते हैं. लेकिन आपको बता दे कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले ऋतिक रोशन सिर्फ रील लाइफ के हीरो नहीं है बल्कि वो रियल लाइफ में भी एक हीरो जैसे हैं. क्योंकि बचपन से लेकर अब तक के सफर में ऋतिक रोशन ने जिन मुश्किल हालातों पर लड़ाई लड़ी और विजय पाई हैं उसमें अच्छे अच्छे इंसान टूट जाते हैं. लेकिन ऋतिक रोशन उन सभी मुश्किल वक्त से लड़े और पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं.

सो ऋतिक रोशन के इस खास जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उन मुश्किल हालातों के बारे जिसके अग्निपथ पर चलते हुए ऋतिक रोशन ने खुद को साबित किया.

बचपन में रही हकलाने समस्या

ऋतिक को बचपन से ही हकलाने की समस्या रही है. जो उनके हीरो बनने के ख्वाब का सबसे बड़ा रोड़ा था. साफ ना बोल पाने के कारण वो किसी भी हाल में एक्टर नहीं बन सकते थे. लेकिन ऋतिक ने इसे पीछे जबरदस्त मेहनत की और अपनी इस समस्या पर मुश्किल पाई. जिसके बाद वो फिल्म कहो ना प्यार से जब परदे पर आए तो सबके दिलों पर छा गए.

पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक

हीरो बनते ही सबसे पहले ऋतिक रोशन ने अपने बचपन के प्यार सुजैन खान संग शादी रचा कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया. दोनों के दो बेटें भी हुए. लेकिन जिस रिश्ते को लेकर ऋतिक रोशन इतने उत्साहित थे उन्हें पता नहीं था कि एक दिन उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा. अपने बचपन के प्यार और पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक ने ऋतिक को हिला कर रख दिया. लेकिन ऋतिक इस मुश्किल घड़ी से उबरे. हालांकि आज भी सुजैन और ऋतिक अच्छे दोस्त हैं.

 

View this post on Instagram

 

When you become the pose. Or has the pose become you?

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

कंगना रनौत विवाद

पत्नी सब चल रहे तलाक की मुश्किल घड़ी में ऋतिक रोशन पर मुश्किलों का तब टूट पड़ा जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिली एक्स कह डाला. कंगना रनौत ने ऋतिक संग अफेयर की बात कबूल कर सभी को चौंका दिया. तो वहीं ऋतिक ने कंगना के सभी आरोपों को दरकिनार किया. कंगना और ऋतिक के अफेयर के मुद्दे ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन आरोप प्रत्यारोप की इस लड़ाई में भी ऋतिक ने अपना संयम नहीं खोया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

पिता राकेश रोशन को कैंसर

ऋतिक रोशन के पैरों टेल तब जमीन खिसक गई जब उन्हें पता चला कि उनके पिता राकेश रोशन को गले का कैंसर हुआ है. ऋतिक अपने पिता राकेश रोशन के बेहद करीब हैं जिसके चलते इस बीमारी की खबर ने उन्हें हिला कर रख दिया. लेकिन उन्होंने इस हार मानी. सोशल मीडिया पर खुद ही सभी को इस बात की जानकारी दी. राकेश रोशन के इलाज के वक्त उनके साथ खड़े रहे.

बहन सुनैना के आरोप लेकिन नहीं छोड़ा साथ

ऋतिक रोशन पर आने वाली पारिवारिक समस्याओं का अंत यहीं नहीं हुआ. बहन सुनैना रोशन जो एक लंबे समय तक अपने हेल्थ को लेकर मुश्किलों में रही उन्होंने जब पिता राकेश रोशन और भाई ऋतिक रोशन पर बॉयफ्रेंड संग पक्षपात का आरोप लगाया तो खबरों का बाजार गर्म हो गया. लेकिन बहन संग इस पारिवारिक लड़ाई में भी ऋतिक रोशन ने अपना संयम नहीं खोया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).