बॉलीवुड

Happy Birthday Genelia D'Souza: पत्नी जेनिलिया डीसूजा के बर्थडे पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में दी बधाई, बताया अपना पार्टनर इन क्राइम

रितेश देशमुख संग पहली मुलाकात में फिल्म तुझे मेरे कसम के दौरान हुआ. शुरुआत में जेनिलिया डीसूजा उन्हें काफी इग्नोर कर रही थी. क्योंकि जेनिलिया को लगा कि रितेश एक CM के बेटे है ऐसे में उनका बर्ताव दबंगों वाला हो सकता है.

Happy Birthday Genelia D'Souza: पत्नी जेनिलिया डीसूजा के बर्थडे पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में दी बधाई, बताया अपना पार्टनर इन क्राइम
रितेश देशमुख ने पत्नी जेनिलिया को किया विश (Image Credit: Twitter)

Happy Birthday Genelia D'Souza: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिलिया डीसूजा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है. इस ख़ास मौके पर तमाम लोग एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. लेकिन जेनिलिया डीसूजा को सबसे खास अंदाज में बधाई दी है उनके पति रितेश देशमुख ने. रितेश ने जेनिलिया के लिए अपना प्यार दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है. इसके साथ एक्टर ने एक प्यारी से फोटो भी शेयर की है. रितेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि तुम मेरे सबसे बेस्ट फ्रेंड हो, मेरी हंसी, मेरे पार्टनर इन क्राइम, मेरी खुशियां, मेरे गाइड, मेरा उत्साह, मेरा प्रकाश, मेरा जीवन, मेरा सब कुछ. जन्मदिन की ढेर सारी बधाई बाइको. तुम्हारे साथ बड़ा होना एक आशीर्वाद जैसा है.

आपको बता दे कि रितेश देशमुख संग पहली मुलाकात में फिल्म तुझे मेरे कसम के दौरान हुआ. शुरुआत में जेनिलिया डीसूजा उन्हें काफी इग्नोर कर रही थी. क्योंकि जेनिलिया को लगा कि रितेश एक CM के बेटे है ऐसे में उनका बर्ताव दबंगों वाला हो सकता है. लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई. फिल्म खत्म होने के बाद रितेश एक्ट्रेस को काफी मिस करने लगे थे. जिसके बाद दोनों के प्यार की कहानी शुरू हो गई.

हालांकि दोनों ने अपने बीच के प्यार की खबर को मीडिया में पता नहीं लगने दिया और हमेशा एक अच्छे दोस्त बनकर रहें. 9 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी रचा ली. इस दौरान दोनों की फिल्म तेरे नाल लव हो गया शूट कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).