बॉलीवुड

Happy Birthday Gauri Khan: जब Shah Rukh Khan ने हनीमून पर गौरी खान से कहा था ये झूठ, सालों बाद लोगों के सामने किया खुलासा (Watch Video)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस बधाई संदेश पोस्ट करके गौरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Happy Birthday Gauri Khan: जब Shah Rukh Khan ने हनीमून पर गौरी खान से कहा था ये झूठ, सालों बाद लोगों के सामने किया खुलासा (Watch Video)
शाहरुख खान और गौरी खान (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Gauri Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस बधाई संदेश पोस्ट करके गौरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपके लिए शाहरुख और गौरी से जुड़ी से जुड़ा वो मजेदार किस्सा लेकर आए हैं जिसे अभिनेता ने खुद एक अवॉर्ड सेरेमनी में स्टेज पर सुनाया था. शाहरुख ने गौरी के साथ अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए ये किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सभी लोग हंस पड़े.

शाहरुख ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने गौरी से वादा किया था कि वें शादी के बाद उन्हें हनीमून पर पेरिस ले जाएंगे. लेकिन अपनी गरीबी के चलते वें अपना वादा पूरा नहीं कर पाए. कई वर्षों पर जब जब एक एक्टर बन चुके थे तब फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' का एक गाना शूट करने वें डार्जिलिंग गए थे. तब उन्होंने सोचा कि वें गौरी को पेरिस कहकर डार्जिलिंग ले जाएंगे और उन्हें पता भी नहीं चलेगा क्योंकि उन्हें बाहरी लोकेशन्स की इतनी जानकारी नहीं.

शाहरुख ने बताया कि कुछ इस तरह से अपनी तकलीफें होने के बावजूद वो गौरी से किए अपने वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करते थे. समारोह पर विक्की कौशल ने शाहरुख से सवाल किया था कि उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को इतना सफल कैसे बनाए रखे जिसके जवाब में किंग खान ने ये किस्सा सुनाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).