बॉलीवुड

Happy Birthday Bhumi Pednekar: घर से दूर होने के बावजूद भूमि पेडनेकर ने अपने वर्किंग बर्थडे को बनाया स्पेशल

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने आज अपने जीवन के एक और बसंत को पूरा कर लिया है. भूमि जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षा बंधन में नजर आने वाली हैं.

Happy Birthday Bhumi Pednekar: घर से दूर होने के बावजूद भूमि पेडनेकर ने अपने वर्किंग बर्थडे को बनाया स्पेशल
भूमि पेडनेकर (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Bhumi Pednekar: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने आज अपने जीवन के एक और बसंत को पूरा कर लिया है. भूमि न सिर्फ अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बल्कि क्लाइमेट चेंज को लेकर अपनी आवाज उठाने के लिए भी पहचानी जाती हैं. पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने एक बेहद सराही गई पैन इंडिया एडवोकेसी कैंपेन - क्लाइमेट वारियर शुरू किया है.

भूमि अपनी बैक टू बैक अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त हैं, इसलिए इस बार उनके लिए वर्किंग बर्थडे है. पर भूमि भले ही वे शहर में नहीं है लेकिन इस साल अपना जन्मदिन मनाने के लिए उन्होंने पहले से एक स्पेशल प्लान बनाया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

 

भूमि इस समय अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के प्रमोशन के लिए लंदन में हैं. उन्होंने अपने सभी बर्थडे केक को एक ओल्ड एज होम, जीवन आशा और मुंबई में अपने घर के पास एक अनाथालय बाल भवन में भेजने का फैसला किया है. अपने जन्मदिन पर, वह यथासंभव तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक खुशियां फैलाना चाहती हैं.

भूमि की आने वाली फिल्मों में अनुभव सिन्हा की भीड़, अजय बहल की लेडी किलर, शशांक खेतान की गोविंदा आला रे, अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन, सुधीर मिश्रा की अफवाह, गौरी खान निर्मित भक्षक सहित कुछ अन्य अघोषित फिल्में भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर ने इन 5 फिल्मों में दिया अपनी बेहतरीन अदाकारी का परिचय

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).