Happy Birthday Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने इन 5 फिल्मों में दिया अपनी बेहतरीन अदाकारी का परिचय
जल्द ही भूमि एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ दिखने वाली हैं. भूमि और अक्षय की यह जोड़ी आनंदल एल राय की फिल्म रक्षा बंधन फिल्म में नजर आएगी, जोकि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Happy Birthday Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, इस टैलेंटेड एक्ट्रेस की 5 ऐसी फिल्में जो आपने अब तक नहीं देखी हैं, तो जरूर देखें. इन फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी का परिचय दिया है.
भूमि अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं. उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव कार्तिक आर्यन जैसे टैलेंटेड एक्टर्स के साथ में काम किया है. उन्होंने हर फिल्म में नई ऊर्जा और दमदार फरफॉर्मेंस से हर बारी दर्शकों का दिल जीता है. जल्द ही भूमि एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ दिखने वाली है. भूमि और अक्षय की यह जोड़ी आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) फिल्म में नजर आएगी, जोकि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पर इससे पहले हम आपके लिए भूमि की 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए.
जोर लगा के हईशा
भूमि पेडनेकर ने दम लगा के हईशा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. शरत कटारिया द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में भूमि के अपोजिट आयुष्मान खुराना नजर आए थे. फिल्म में भूमि ने एक छोटे शहर की महिला का किरदार प्ले किया था.
टॉयलेट-एक प्रेम कथा
टॉयलेट-एक प्रेम कथा फिल्म में भूमि पेडनेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था. फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
शुभ मंगल सावधान
शुभ मंगल सावधान में एक बार फिर भूमि पेडनेकर आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आईं और फिल्म में उन्होंने अपनी बेहतरी एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा.
सांड की आंख
भूमि ने इस फिल्म में उम्रदराज चंद्रो तोमर का किरदार प्ले किया है. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं. तुषार हीरानंदानी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
बाला
बाला में भूमि ने ग्रे लड़की लतिका त्रिपाठी का किरदार प्ले किया था. इस फिल्म में दर्शकों को उनका नया रूप देखने को मिला. बाला में भूमि के अपोजिट आयुष्मान खुराना नजर आए थे, जिन्होंने एक गंजे व्यक्ति का किरदार निभाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 06:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

