Happy Birthday Aaradhya Bachchan: बच्चन परिवार की लाड़ली बिटिया आराध्या बच्चन मना रही हैं अपना 9वां जन्मदिन, देखें उनकी ये क्यूट फोटोज
बॉलीवुड बच्चन परिवार की लाड़ली बिटिया आराध्या बच्चन आज अपना 9वां जन्मदिन मना रही हैं. आज ही दिन ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया था जिसके चलते बच्चन और राय परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी थी.
Happy Birthday Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड बच्चन परिवार की लाड़ली बिटिया आराध्या बच्चन आज अपना 9वां जन्मदिन मना रही हैं. आज ही दिन ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया था जिसके चलते बच्चन और राय परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी थी. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी शादी के 4 साल बाद माता-पिता बने थे. जन्म से ही आराध्या अपने परिवार की सबसे लाड़ली बिटिया हैं.
दादा अमिताभ बच्चन से लेकर घर के हर सदस्य का उन्हें स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त है. आराध्या को लेकर उनकी मॉम शुरू से ही काफी केयरिंग रही हैं. अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने कभी अपनी बेटी को अपनी कमी महसूस होने नहीं दी.
View this post on Instagram
इसी के चलते कई बार जब ऐश्वर्या किसी फैशन इवेंट या ब्रैंड इंडोर्समेंट के लिए विदेश जाती तब आराध्या को भी अपने साथ ले जाती थी ताकि वो उनकी पूरी देखभाल कर सकें.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आराध्या मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं जहां शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी पढ़ते हैं.
View this post on Instagram
आराध्या जब तरकीबन 6 साल की हो गई थी तब कई दफा देखा गया था कि ऐश्वर्या एयरपोर्ट से आते-समय या किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें गोद में ली हुईं रहती थी.
View this post on Instagram
टीवी शो 'यार मेरा सुपरस्टार' में इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा था, "मुझे भी शूट पर जाना होता है और तब मैं आराध्या को स्कूल के लिए तैयार करके उन्हें ड्रॉप करती हूं जिसके बाद मैं सेट पर आती हूं. मैं सब प्लान करके रखती हूं. मैं एक मां बन गई हूं और मुझे मदरहुड का अनुभव करना है. मैंने आराध्या को इसलिए जन्म नहीं दिया कि कोई और उसका ख्याल रखे. एक मां के रूप में मैं जिंदगी के इस पड़ाव का आनंद ले रही हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

