Happy Diwali 2020: आराध्या बच्चन ने गाया राम भजन 'जय सिया राम', दीपावाली पर वायरल हुआ ये भक्तिमय Video
दीपावली त्यौहार इस साल काफी अलग रहा है. कोरोना संकट के चलते कम साधनों के साथ लोगों ने नियमों का पालन करते हुए इस त्यौहार को मनाया. सोशल मीडिया पर अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Happy Diwali 2020: दीपावली त्यौहार इस साल काफी अलग रहा है. कोरोना संकट के चलते कम साधनों के साथ लोगों ने नियमों का पालन करते हुए इस त्यौहार को मनाया. सोशल मीडिया पर अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो राम भजन 'जय सिया राम जय जय सिया राम' गाती हुई दिखाई दे रही हैं.
इस वीडियो को एक फैन ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. आज आराध्या बच्चन का 9वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें आराध्या भक्तिपूर्ण अंदाज में भजन गाती हुई नजर आ रही हैं.
I guess now’s the best time to share this video of Aaradhya singing a devotional song for Diwali.
Happy Birthday Aaradhya! pic.twitter.com/DB48Y9L6qT
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) November 15, 2020
सोशल मीडिया पर आराध्या का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो ताली बजाकर बेहद ही क्यूट अंदाज में भजन गाती हुई दिखाई दे रही हैं. दीपावली के मौके पर इस वीडियो को और भी ज्यादा से ज्यादा लोग सुन रहे हैं और इसकी प्रशंसा कर रहे हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आज आराध्या के जन्मदिन पर उनके दादा अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया तथा उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

