Gully Boy Quick Movie Review: रैपर बनकर रणवीर सिंह ने मचाया धमाल, आलिया भट्ट का अभिनय भी है दमदार
Gully Boy Quick Movie Review: फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने किया है
Gully Boy Quick Movie Review: फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने किया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं. इस वक्त हम इस फिल्म का प्रेस शो देख रहे हैं और सीधा आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं.
फिल्म का पहला हाफ काफी दमदार है. रैपर बनकर रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. उनका रैपिंग का स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आएगा. आलिया भट्ट का अभिनय भी शानदार है. उनके डायलॉग्स ऑडियंस को खूब हंसाएंगे. साथ ही उनकी कॉमिक टाइमिंग भी काफी अच्छी है. जिस तरीके से उन्होंने अपने डायलॉग्स बोले हैं, वो काबिले तारीफ है. सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म के सरप्राइज पैकेज है. उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया है. साथ ही विजय राज जो रणवीर सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है . जोया अख्तर ने इस फिल्म को बड़ी ही खूबसूरती से डायरेक्ट किया है. पहले हाफ ने हमें बहुत प्रभावित किया है. अब देखना होगा की दूसरा हाफ कैसा होता है.
हमें उम्मीद हैं कि आपको फिल्म 'गली बॉय' का यह क्विक रिव्यू पसंद आया होगा. जल्द ही हम इस फिल्म का पूरा रिव्यू आपके लिए पेश करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

