Good Newwz Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले वीकेंड में ही कर दिया कमाल, कमाई हुई इतने करोड़ के पार
गुड न्यूज को क्रिटिक्स से मिले अच्छे रिव्यू के बाद दर्शकों से भी खूब प्यार मिलता दिखाई दे रहा है. करण जौहर ने खुद ही फिल्म के कलेक्शन को सामने लाया है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म गुड न्यूज (Good Newwz) बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिलीज हो चुकी हैं. रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म डंका बज रहा है. क्योंकि पहले वीकेंड की इनकम जानकार दंग रह जाएंगे आप. क्योंकि इस फिल्म ने 65 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है. दरअसल फिल्म को क्रिटिक्स से मिले अच्छे रिव्यू के बाद दर्शकों से भी खूब प्यार मिलता दिखाई दे रहा है. इसलिए फिल्म ने पहले दिन जहां 17.56 करोड़ की कमाई है वहीं दूसरे दिन 21.78 करोड़ रूपए की कमाई की. लेकिन अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है.
इस कलेक्शन को खुद फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने दुनिया के सामने लाया है. करण के मुताबिक फिल्म ने 25.65 करोड़ की कमाई के साथ कुल 64.99 करोड़ कमा लिए है. यह भी पढ़े: अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' ने मारी बाजी, पहले दिन कमा लिए इतने करोड़ रूपए
It's the season of the Batras! #GoodNewwz continues to soar in cinemas & hearts♥️♥️@akshaykumar #KareenaKapoorKhan @diljitdosanjh @Advani_Kiara @apoorvamehta18 @ShashankKhaitan @raj_a_mehta @NotSoSnob @ZeeStudios_ @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/DQJGthX8Bq
— Karan Johar (@karanjohar) December 30, 2019
आपको बता दें कि इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है. बात करे फिल्म की कहानी की तो ये 2 ऐसे कपल के बारे में जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है. ऐसे में दोनों IVF का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें एक गड़बड़ी हो जाती है. इसी को थीम बनाकर पूरी फिल्म तैयार की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2019 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

