बॉलीवुड

Good Newwz Box Office Collection: अक्षय कुमार का दिखा दम, चौथे दिन भी डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब रही फिल्म

अक्षय कुमार और करीना कपूर की इस फिल्म ने सोमवार के एग्जाम को पास कर लिया है. गुड न्यूज ने चौथे दिन डबल डिजिट में कमाई की है.

Good Newwz Box Office Collection: अक्षय कुमार का दिखा दम, चौथे दिन भी डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब रही फिल्म
गुड न्यूज पोस्टर (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म गुड न्यूज (Good Newwz) ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जमकर अपना दम दिखाया. फिल्म ने तीन दिनों में 65 करोड़ के करीब की कमाई कर मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी. ऐसे में अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है. फिल्म के सोमवार की जो कमाई सामने आई है वो भी मेकर्स के लिए बेशक खुशियां ही लेकर आई है. क्योंकि फिल्म ने चौथे दिन डबल डिजिट में कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म ने चौथे की इस कमाई को सामने लाया है. तरण के मुताबिक फिल्म सोमवार के एग्जाम को पास कर लिया है. गुड न्यूज ने 13.41 करोड़ रुपए कमाए. जो काफी शानदार है. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 78.40 करोड़ हो चुकी हैं. हालांकि फिल्म के पास अपनी इस कमाई को बढ़ाने का मौका अब भी है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी के तारीख इसके बिजनेस में और इजाफा कर सकती है. यह भी पढ़े: Good Newwz Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले वीकेंड में ही कर दिया कमाल, कमाई हुई इतने करोड़ के पार

इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मजेदार और दमदार रोल में नजर आए. इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है. फिल्म की कहानी  2 ऐसे कपल के बारे में जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है. ऐसे में दोनों IVF का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें एक गड़बड़ी हो जाती है. इसी को थीम बनाकर पूरी फिल्म तैयार की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).