रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'मरजावां' के ट्रेलर को देखकर जेनेलिया डिसूजा ने दी ये प्रतिक्रिया
रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया. फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे में रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की है. यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया भी हैं.
मुंबई: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की आगामी फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया. फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे में रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की है.
रितेश ने गुरुवार को अपनी इस आने वाली फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर लॉन्च करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "तू नायक तो मैं खलनायक, तू साणा तो मैं डेढ साणा! हैशटैगमरजावांट्रेलरआउटनाओ." इस पर जेनेलिया ने जवाब दिया, "और रितेश..अच्छा हो या बुरा, मेरा दिल हमेशा तुम्हारा ही रहेगा..हाय मैं हैशटैगमरजावां."
... N @Riteishd .. Good or Bad you will always have my heart... Hai main #Marjaavaan https://t.co/Hpp5kz3E07
— Genelia Deshmukh (@geneliad) September 26, 2019
यह भी पढ़ें : सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर ‘मरजावां’ 22 नवंबर को होगी रिलीज
फिल्म में रितेश एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं. मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 8 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

