बॉलीवुड

जेनेलिया डिसूजा ने मिट्टी में डांस करते हुए वीडियो किया शेयर, देखकर आप भी हो जाएंगे इम्प्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने फिल्मों से दुरी बना ली थी लेकिन अपने वीडियो और फोटो शेयर कर सुर्खियों में रहीं. जेनेलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिट्टी में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

जेनेलिया डिसूजा ने मिट्टी में डांस करते हुए वीडियो किया शेयर, देखकर आप भी हो जाएंगे इम्प्रेस
जेनेलिया डिसूजा (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड स्टार्स शूटिंग बंद होने के कारण अपने फैमिली के साथ वक्त बीता रहे हैं और अपनी मनपसंदीदा चीजे करने में व्यस्त हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने फिल्मों से दुरी बना ली थी लेकिन अपने वीडियो और फोटो शेयर कर सुर्खियों में रहीं. जेनेलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिट्टी में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

जेनेलिया के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, 'मनोहरी' के तेलगु वर्जन गाने पर जेनेलिया मिट्टी में छोटे बच्चे की तरह डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, "जब आप खश हो... तो नाचलो." जेनेलिया का यह बचपना बहुत ही क्यूट लग रहा हैं. यह भी पढ़े: Lockdown: रितेश देशमुख ने घर पर वाइफ जेनेलिया डिसूजा के साथ मजेदार अंदाज में किया रोमांस, देखें इनका वायरल TikTok Video

 

View this post on Instagram

 

When happy ... Dance !!!

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on

बता दें कि, जेनेलिया लंबे अरसे से फिल्मों से दूर रहीं हैं. लेकिन अब जेनेलिया मलयालम हिट फिल्म 'लूसिफ़ेर' की आधिकारिक रीमेक के साथ बड़े परदे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लॉकडाउन में जेनेलिया अपने पति रितेश देशमुख और बच्चों के साथ फार्महाउस पर एन्जॉय कर रहे हैं और आए दिन वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).