मम्मी गौरी संग वेकेशन मनाने निकली Suhana Khan, सर्बिया से खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल
शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं. तो वहीं गौरी और सुहाना सर्बिया घूमने निकल पड़े हैं. यहां से गौरी ने अपनी और सुहाना की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों का लुक देखते ही बन रहा है.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह उनकी बेटी सुहाना (Suhana Khan) भी सोशल मीडिया पर बेहद ही पॉपुलर हैं. वह जब भी कोई तस्वीरें पोस्ट करती हैं फैंस उस पर जमकर प्यार लुटाते हैं. ऐसे में सुहाना का एक बेहद ही दिलचस्प लुक सामने आया है. जिसे खुद शाहरुख की वाइफ गौरी खान (Gauri Khan) ने शेयर किया है. दरअसल शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं. तो वहीं गौरी और सुहाना सर्बिया घूमने निकल पड़े हैं. यहां से गौरी ने अपनी और सुहाना की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों का लुक देखते ही बन रहा है.
इन तस्वीरों में दोनों चर्च ऑफ़ सेंट सावा के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गौरी खान ने जहां मिलिट्री ग्रीन कलर की हॉट शॉट के साथ जैकेट पहने नजर आ रही हैं. तो वहीं सुहाना खान रॉक टाइप क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं. जाहिर है गौरी और सुहाना अपने क्रिएटिव साइड को निखारने के लिए इस वेकेशन पर नजर आ रही हैं.
वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान की तरह ही सुहाना भी बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती है. जिसके लिए वह एक्टिंग का कोर्स कर रही है. एक्टिंग में महारत हासिल करने के लिए सुहाना अमेरिका से पढ़ाई कर रही हैं. हालांकि अभी तक सुहाना किस फिल्म से डेब्यू करेंगी उसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है.