पिता के निधन के चलते सदमे में हैं Gauahar Khan, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा ये बेहद इमोशनल मैसेज
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद खान के निधन के चलते उनपर मनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अपने पिता के बेहद करीब रहनेवाली गौहर उनके निधन से बेहद दुखी हैं.
Gauahar Khan's Father Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद खान के निधन के चलते उनपर मनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अपने पिता के बेहद करीब रहनेवाली गौहर उनके निधन से बेहद दुखी हैं. एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर अपने पापा की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें समर्पित बेहद इमोशनल नोट लिखा है.
गौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए तथा अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "मेरे हीरो. आपके जैसा कोई इंसान नहीं था, हमेशा! मेरे पिता का निधन हो गया, अब एक फरिश्ता बन चुके हैं, अल्हम्दुलिल्लाह. उनका गुजर जाना एक उदाहरण है उनकी इस खूबसूरती जिंदगी का और वो कितने बेहतरीन आत्मा थे इस बात का. हमेशा के लिए मेरे पप्पा. मैं आप से बेहद प्रेम करती हूं. मैं तुम्हारी ही तरह हूं. लेकिन फिर आपनी इस भव्य छवि का एक प्रतिशत भी नहीं हूं."
View this post on Instagram
बता दें कि गौहर की दोस्त प्रीति सिमोस ने उनके पिता के निधन की दुखद खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. वें बीमार थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौहर ने अपने पिता की बेहतर स्वास्थ की कामना करते हुए अपने चाहनेवालों से उनके लिए दुआ करने की गुजारिश भी की थी.
बता दें कि गौहर के पिता के पार्थिव शरीर को आज मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

