Ganpati Visarjan 2021: Shah Rukh Khan ने घर विराजे बाप्पा को किया विदा, अगले बरस जल्द आने की प्रार्थना करते आए नजर
शाहरुख खान ने अपने घर विराजे भगवान गणेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'बप्पा हम सब पर आशीर्वाद बनाए. अगले बरस आप है जल्दी आए. गणपति बप्पा मोरया.' शाहरुख खान की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स की तरह सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी भगवान गणेश के बड़े भक्त हैं और पिछले कुछ सालों से अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति बिठा रहे हैं. कल 11 दिन के गणपति को हर किसी ने धूमधाम से विदाई दी. ऐसे में शाहरुख के घर विराजे बप्पा भी धूमधाम से विदा हुए. जिसके बाद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और उनके जल्द आने की प्रार्थना की. शाहरुख खान ने अपने घर विराजे भगवान गणेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के साथ तब तक बना रहे जब तक हम उनका अगले साल फिर से स्वागत नहीं कर लेते. गणपति बप्पा मोरया.' शाहरुख खान की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं. उनके इस पोस्ट को 10 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
साल 2018 में शाहरुख खान ने जब अपने छोटे बेटे अबराम खान की भगवान गणेश के साथ एक फोटो शेयर की तो सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल का सामना करना पड़ा. कई लोग उनपर विवादित बयान करते दिखाई दिए थे. बावजूद इसके शाहरुख खान इस ट्रेडिशन को हर साल फॉलो करते जा रहे हैं और अपने घर गणेश चतुर्थी पर बप्पा को विराजते हैं.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो किंग खान फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही सिनेमाघरों से दूर है. लेकिन जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेंगे. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म की शूटिंग कई महीनों से शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में सलमान खान भी एक गेस्ट अपीयरेंस देते नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

