बॉलीवुड

Ganpath: पूजा एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न' से सामने आया टाइटर श्रॉफ का पावर-पैक पोस्टर, दशहरा के मौके पर रिलीज होगी फिल्म (View Pic)

गणेश चतुर्थी के फेस्टिवल के साथ ही पूजा एंटरटेनमेंट के ग्रैंड खुलासे ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है क्योंकि बहुप्रतीक्षित गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न से टाइगर श्रॉफ का एक्शन से भरपूर पोस्टर सामने आ चुका है.

Ganpath: पूजा एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न' से सामने आया टाइटर श्रॉफ का पावर-पैक पोस्टर, दशहरा के मौके पर रिलीज होगी फिल्म (View Pic)
Tiger Shroff (Photo Credits; Instagram)

Ganpath: गणेश चतुर्थी के फेस्टिवल के साथ ही पूजा एंटरटेनमेंट के ग्रैंड खुलासे ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है क्योंकि बहुप्रतीक्षित गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न से टाइगर श्रॉफ का एक्शन से भरपूर पोस्टर सामने आ चुका है. टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिग्गज अमिताभ बच्चन की गतिशील तिकड़ी के साथ यह पैन इंडिया मास एंटरटेनर दर्शकों को फ्यूचर की दुनिया में ले जाने का वादा करता है. Aankh Micholi: मृणाल ठाकुर और परेश रावल स्टारर फैमिली ड्रामा 'आंख मिचोली' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगेंगे हंसी के ठहाके (View Pic)

ये फिल्म एक शानदार विजुअल अनुभव है, जो दीवाना कर देने वाले म्यूजिक स्कोर के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसों का बढ़िया मेल है जो दर्शकों को एक एपिक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है. इस रोमांचकारी कहानी में एक सेनानी का उदय होता है जो एक अनजान जगह पर अपने भाग्य की खोज के लिए निकलता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

इस फ्यूचरिस्टिक एक्शन थ्रिलर को लेकर प्रत्याशा साफ है, खासकर इसलिए क्योंकि यह नौ साल के गैप के बाद एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन के रीयूनियन का प्रतीक है. इस फिल्म के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने का वादा करती है. गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाई एक्सीलेंस को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है.

गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं. यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).