बॉलीवुड

Gangubai Kathiawadi: क्या आलिया भट्ट अक्टूबर से शुरू करेंगी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग?

गंगूबाई काठियावाड़ी को पहले 11 सितंबर को रिलीज किया जाना था. जिसके लिए आलिया ने पिछले साल दिसंबर महीने से ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी.

Gangubai Kathiawadi: क्या आलिया भट्ट अक्टूबर से शुरू करेंगी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग?
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद अब धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है. फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो रही है. ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी Gangubai Kathiawadi) की शूटिंग शुरू करने करने जा रही है. मिड डे की खबर के मुताबिक आलिया भट्ट अक्टूबर महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

खबर की माने तो आलिया भट्ट सोलो सीन की शूटिंग शुरू कर सकती है. क्योंकि इसके लिए बेहद ही कम क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है. ऐसे में मेकर्स पहले सोलो सीन्स शूट करेंगे. जिसके बाद ही वो दूसरे सीन्स शूट करेंगे. जिसके लिए सेट पर सेनिटाईजेशन का काम चल रहा है. जिसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाएगी. यह भी पढ़े: आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'आप एक अच्छे इंसान हैं! कभी भी किसी और की बातों पर विश्वास मत करना

गंगूबाई काठियावाड़ी को पहले 11 सितंबर को रिलीज किया जाना था. जिसके लिए आलिया ने पिछले साल दिसंबर महीने से ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पीछे खिसक गई है.

आपको बता दे कि आलिया भट्ट के इस फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ़ मुंबई पर बेस्ड है. जिसमें गंगूबाई कोठेवाली की कहानी पर आधारित होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).