बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'आप एक अच्छे इंसान हैं! कभी भी किसी और की बातों पर विश्वास मत करना'

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने पापा यानी महेश भट्ट को इमोशनल पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाए दी. महेश भट्ट अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं. आलिया ने इस पोस्ट में अपने बचपन की फोटो शेयर कर पापा को मुफासा की उपाधि दी.

आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'आप एक अच्छे इंसान हैं! कभी भी किसी और की बातों पर विश्वास मत करना'
आलिया भट्ट और महेश भट्ट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने पापा यानी महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को इमोशनल पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाए दी. महेश भट्ट अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक होकर एक प्यारभरा मैसेज शेयर कर अपने पापा को जन्मदिन की शुभकामनाए दी. आलिया ने इस पोस्ट में अपने बचपन की फोटो शेयर कर पापा को मुफासा की उपाधि दी.

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कि है जिसमें क्यूटसी गोलूमोलूसी आलिया  तस्वीर में महेश भट्ट के साथ दिखाई दे रही हैं. वहीं दुसरी तस्वीर स्केच आर्ट से बनी है, जिसमें एक छोटी बच्ची मुफासा को किस करती नजर आ रही हैं. आलिया ने इन तस्वीर को शेयर कर अपने पापा महेश भट्ट को अपने जिंदगी का मुफासा बताया साथ ही इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे पास आज कहने के लिए कुछ भी नहीं है. इस साल हमारा समय एक कैप्शन में फिट होने के लिए बहुत समृद्ध रहा है. लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगी. हमारी पसंदीदा फिल्म में से कुछ, “अपने अंदर देखो, तुम जो हो उससे ज्यादा हो .. याद रखो तुम कौन हो .. याद रखो! " मुबारक हो मेरे मुफासा. आप एक अच्छे इंसान हैं! कभी किसी और की बात पर विश्वास मत करो." आलिया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वहीं उनके फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Sadak 2 Song Shukriya: आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के बीच दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, एक दूसरे को कहा- शुक्रिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में महेश भट्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी महेश भट्ट पर ट्विटर के माध्यम से कड़ी आलोचना की. यहां तक कि महेश भट्ट की फिल्म 'सडक 2' को भी निगेटिव पब्लिसीटी मिली.

वर्कफ्रंट कि बात करें तो आलिया भट्ट अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएगी. वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में एक अलग अंदाज में दिखाई देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).