Ganesh Visarjan: शाहरुख खान ने सेल्फी शेयर कर फैंस को दी बधाई, कहा - गणपति बप्पा मोरया
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी का त्यौहार शानदार अंदाज से मनाया. शाहरुख अपने छोटे शेहजादे अबराम की गणपति की तस्वीरे शेयर करते हैं जो उनके प्रशंसको को बेहद पसंद आती हैं. इस साल शाहरुख ने अबराम की नहीं बल्कि खुद की सेल्फी शेयर कर अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाए दी.
देशभर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की धूम मची हुई है. इस त्योहार पर हर कोई बप्पा की श्रद्धा में डूबा नजर आता है. बॉलीवुड कलाकारों ने भी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की खूब धूम मची हुई थी. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने गणेश चतुर्थी का त्यौहार शानदार अंदाज से मनाया. शाहरुख अपने छोटे शहजादे अबराम की गणपति की तस्वीरे शेयर करते हैं जो उनके प्रशंसको को बेहद पसंद आती हैं. इस साल शाहरुख ने अबराम की नहीं बल्कि खुद की सेल्फी शेयर कर अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाए दी.
शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी शेयर की हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि, शाहरुख ने अपने माथे पर तिलक लगाया हुआ हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए शाह ने कैप्शन में लिखा, "प्रार्थनाएं और विसर्जन हो गया है. इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश आपको और आपके परिवार पर कृपा बनाए रखे. गणपति बप्पा मोरया" शाहरुख खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कोरोना के दौर में सितारों ने ईको फ्रेंडली गणेश जी को अपने घर पर धूमधाम के साथ विराजमान किया और अपने घर पर ही विसर्जन करते नजर आए. यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi 2020: शिल्पा शेट्टी के घर धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
बता दें कि सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर ने भी अपने घर पर ईको फ्रेंडली गणपति की स्थापना की. पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा को विसर्जित किया. साथ ही अपने प्यारे बप्पा को अगले बरस जल्दी आने के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए. वहीं सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर मीडिया को प्रसाद बाटंते हुए नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

