बॉलीवुड

Ganesh Chaturthi 2020: विवेक ओबेरॉय ने घर विराजे बाप्पा की पूरे परिवार संग की आरती, वीडियो आया सामने

हमेशा की तरह अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Anand Oberoi) के घर भी बाप्पा पधारे हैं. तो वहीं पूरा ओबेरॉय परिवार बड़े ही धूमधाम के साथ बाप्पा के स्वागत में जुटा हुआ है.

Ganesh Chaturthi 2020: विवेक ओबेरॉय ने घर विराजे बाप्पा की पूरे परिवार संग की आरती, वीडियो आया सामने
विवेक आनंद ओबेरॉय (Image Credit: Twitter)

कोरोना काल के चलते इस बार गणेशोत्सव के त्योहार की वैसी चमक नहीं देखने को मिल रही है जैसे पहले हुआ करती थी. आज के दौर में सोशल दिस्टेंसिंग बेहद जरूरी हो गया है. यही वजह है कि बड़े बड़े पंडालों ने इस बार गणेशोत्सव का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है. हालांकि घरों में और छोटे पंडालों में इसकी इजाजत दी गई है. ऐसे में आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी बाप्पा का आगमन हुआ है. हमेशा की तरह अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Anand Oberoi) के घर भी बाप्पा पधारे हैं. तो वहीं पूरा ओबेरॉय परिवार बड़े ही धूमधाम के साथ बाप्पा के स्वागत में जुटा हुआ है. इस बीच विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बाप्पा की आरती करते हुए वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में विवेक ओबेरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा भी दिखाई दे रही है. इसके साथ उनके बच्चे भी बाप्पा की आरती उतारते दिखाई दे रहे हैं.

हमेशा की तरह इस साल भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर बाप्पा पधारे हैं. सलमान खान के परिवार में जहां इस बार सोहेल खान के घर गणपति की स्थापना की गई वहीं शिल्पा शेट्टी भी अपने परिवार के साथ गणेशोत्सव का त्योहार मना रही हैं. ऋतिक रोशन के घर भी भगवान गणेश हमेशा की तरह पधारे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).