Gadkari Poster:नितीन गडकरी की बायोपिक 27 अक्टूबर को होगी रिलीज,फिल्म का पोस्टर आया सामने!
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Gadkari Poster : केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के जीवन पर बायोपिक बन रही है, इस मराठी फिल्म का नाम'गडकरी' है जोकि 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का हाल ही में फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है. फिल्म का निर्देशन अनुराग राजन भूसारी ने किया है और इसे अक्षय अनांत देशमुख ने निर्मित किया है. फिल्म को अभिजीत मजूमदार ने प्रस्तुत किया है. फिल्म 'गडकरी' नितीन गडकरी के जीवन और करियर पर आधारित है. फिल्म में गडकरी के बचपन से लेकर भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा. फिल्म में गडकरी की राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को भी दिखाया जाएगा. Mission Raniganj Review:अक्षय कुमार की पावरफुल परफॉर्मेंस और दमदार थ्रिलिंग सीन्स से सजी है 'मिशन रानीगंज'!

देखें पोस्टर: