Gabru Gang Motion Poster: पतंगबाजी प्रतियोगिता पर आधारित फिल्म 'गबरू गैंग' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Gabru Gang Motion Poster: पतंगबाजी प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिलचस्प स्पोर्ट्स ड्रामा 'गबरू गैंग' का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है. फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक युवा नायक की शानदार यात्रा को दिखाया जाएगा. अभिषेक दुहन, श्रृष्टि रोडे, अभिषेक कुमार, प्रियंका खैरा, ब्रजेश तिवारी और आरती पूरी फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं. गबरू गैंग का निर्देशन समीर खान द्वारा किया गया है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख रहे हैं. अशोक गोयलका, आरती पुरी, समीर खान और विवेक सिन्हा द्वारा निर्मित इस फिल्म को दर्शक सिनेमाघरों में 26 अप्रैल को देख पाएंगे. Crew Song Ghagra: 'क्रू' का दूसरा गाना 'घागरा' हुआ रिलीज, 29 मार्च को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी फिल्म (Watch Video)

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)