'फुकरे' फ्रैंचाइजी में 'फुकरे बॉयज' का तड़का, छह भाषाओं में 12 अक्टूबर से डिस्कवरी किड्स चैनल पर होगा प्रसारण
निर्माता रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट आगामी एनीमेशन शो 'फुकरे बॉयज' के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रही है. इस पर सिधवानी का कहना है कि यह शो 'फुकरे' फ्रैंचाइजी में वैल्यू और स्ट्रेंथ जोड़ेगा. फुकरे बॉयज' को छह भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा-अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़. 12 अक्टूबर से इसका प्रसारण होगा.
मुंबई: निर्माता रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट आगामी एनीमेशन शो 'फुकरे बॉयज' (Fukrey Boys) के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रही है. इस पर सिधवानी का कहना है कि यह शो 'फुकरे' (Fukrey) फ्रैंचाइजी में वैल्यू और स्ट्रेंथ जोड़ेगा. मुंबई में बुधवार को 'फुकरे बॉयज' के लॉन्च पर सिधवानी ने मीडिया संग बात की और इस दौरान उनके साथ 'फुकरे' की कास्ट यानि कि पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मंजोत सिंह और ऋचा चड्ढा भी मौजूद थीं.
'फुकरे' की इस पूरी टीम के साथ डिस्कवरी किड्स चैनल के बिजनेस हेड उत्तम पाल सिंह भी वहां थे, जिन्होंने इन मशहूर 'फुकरे' किरदारों को 'फुकरे बॉयज' शो में एनिमेटेड फॉर्म में वापस लाने के लिए एक्सेल के साथ करार किया है. हनी, चूचा, लाली और भोली पंजाबन सहित फिल्म में जितने भी किरदार थे उन सभी का एनिमेटेड अवतार शो में होगा.
यह भी पढ़ें : बैक टू बैक सफलता के बाद, रितेश सिधवानी ने परिवार के साथ बिताया वक्त !
एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक रितेश सिधवानी ने कहा, "लोग पूछा करते थे कि हम टेलीविजन में अपनी पारी की शुरुआत कब करेंगे, लेकिन हम टेलीविजन प्लेटफॉर्म के लिए सही कहानी नहीं ढूंढ पा रहे थे. कुछ ऐसे शोज हैं जिन्हें हमने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बनाया है, लेकिन वे ज्यादातर फीचर जैसे हैं. मुझे लगता है कि इसने (फुकरे फ्रैंचाइजी) ने हमें उधार दिया है और ये ऐसे किरदार हैं जिन्हें लोगों ने पसंद किया है."
सिधवानी ने यह भी कहा कि डिस्कवरी किड्स इस तरह के कार्यक्रमों के लिए एक चैनल के तौर पर बिल्कुल सटीक है क्योंकि इसें मुख्यत: आठ से 13 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए बनाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल 'फुकरे 3' के साथ आने के लिए वे तैयार हैं.
'फुकरे बॉयज' पर अपने विचारों को साझा करते हुए ऋचा ने कहा, "मुझे यह बेहद पसंद आया. मुझे हमेशा से लगता था कि हमारी फिल्म को एनिमेटेड संस्करण में बनाया जाना चाहिए. यह 'हैरी पॉटर' जैसा है. हर कोई इसे प्यार करता है और हर कोई इसका आनंद लेता है." 'फुकरे बॉयज' को छह भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा-अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़. 12 अक्टूबर से इसका प्रसारण होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

