Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: कॉमेडी से भरी फिल्म 'फुकरे 3' ने रिलीज के पहले दिन ही 8 करोड़ से अधिक का किया कारोबार!
कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.82 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.
Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.82 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ. शुक्रवार से सोमवार तक अच्छी वृद्धि की जरूरत है ताकि फिल्म का कुल कारोबार मजबूत और प्रभावशाली हो. फुकरे फ्रैंचायजी का ऑडियंस बेस तगड़ा है जो इसे देखने जरूर जाएगा.साथ ही फिल्म क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई है. Salaar Release Date: मेकर्स ने प्रभास स्टारर 'सलार' का नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट से उठाया पर्दा, शाहरुख खान की Dunki के साथ होगा क्लैश (View Pic)
शाम और रात के शो में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा. खासकर मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था.
View this post on Instagram
फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित किया गया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है. फुकरे 3 सााल 2013 में रिलीज हुई फुकरे का सीक्वल है. इससे पहले रिलीज हुए दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए थे. साथ ही इस फिल्म से वरुण शर्मा को काफी पहचान मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

