Fukrey एक्टर Olanokiotan Gbolabo Lucas का हुआ निधन, फरहान अख्तर-वरुण शर्मा ने ट्विटर पर जताया शोक
फिल्म 'फुकरे' में बॉबी की अहम भूमिका निभानेवाले एक्टर Olanokiotan Gbolabo Lucas का निधन हो गया है. शनिवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर को फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फरहान की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले ही फिल्म 'फुकरे'का निर्माण किया गया था. फरहान ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
Fukrey Actor Olanokiotan Gbolabo Lucas Passes Away: फिल्म 'फुकरे' में बॉबी की अहम भूमिका निभानेवाले एक्टर Olanokiotan Gbolabo Lucas का निधन (Death) हो गया है. शनिवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर को फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फरहान की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले ही फिल्म 'फुकरे'का निर्माण किया गया था. फरहान ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
फरहान ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा प्यारा कास्ट मेंबर Olanokiotan Gbolabo Lucas, जिसमें फिल्म फुकरे फ्रैंचाइजी में बॉबी का रोल निभाया था, वो अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. तुम्हें हमेशा मिस किया जाएगा. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले."
A dear cast member Olanokiotan Gbolabo Lucas, who played the role of Bobby in the Fukrey film franchise, has passed away. Deepest condolences to his family. You will be missed.. RIP. pic.twitter.com/l44qzqa8qb
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) January 16, 2021
एक्टर वरुण शर्मा ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "बेहद भरी दिल के साथ हम बताना चाहते हैं कि हमने अपने बेहद जरुरी कास्ट मेंबर को खो दिया है. उन्हें हमेशा मिस किया जाएगा. रेस्ट इन पीस."

बता दें कि फिल्म 'फुकरे' में वरुण शर्मा ने 'चूचा' का किरदार निभाया था. एक्टर के निधन पर वो भी काफी दुखी हैं.
मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फुकरे' में अली फजल, पुलकित सम्राट. ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म के तीसरा पार्ट 'फुकरे 3' की शूटिंग इस साल शुरू की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

